पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिनों के अंदर शहर को गंदगी मुक्त करने का निर्देश

तीन दिनों के अंदर शहर को गंदगी मुक्त करने का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनियमितता पर सफाइकर्मियों को लगी फटकार

डीसीडाॅ. मनीष रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में नगर पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें फटकार लगाते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर शहर को गंदगी मुक्त करें। अन्यथा पदाधिकारियों कर्मचारियों का वेतन बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पर कुड़ेदान रखे जाएं। उन्होंने नगर पंचायत के वरीय पदाधिकारी सह एसडीओ पीएन मिश्रा को निर्देश दिया कि वे शहरवासी एवं व्यवसायियों से अपील करें कि कचरे को निर्धारित स्थान पर ही फेंके। इसके लिए दुकानदार अपने दुकान के सामने छोटा कुड़ादान रखेंगे। जिसका उठाव नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता एक सहभागी प्रक्रिया है। बैठक में एसडीओ पीएन मिश्रा, सीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अंजना दास, पीएमआरडीएफ संतोष कुमार, कृष्णा राम, बिंदू सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।