चहल्लुम पर जुलूस निकालने का निर्णय
गढ़वा | हजरतइमाम हसन हुसैन की याद में चहल्लुम को लेकर सुन्नत-ए-इस्लामिया कमेटी ऑफ गढ़वा के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ बैठक की।
सदर मोहम्मद प्रिंस खान की अध्यक्षता में हुई बैठक चहल्लुम पर दो चरणों में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। जुलूस निकालने को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों सदस्यों को काम का बंटवारा किया। मौके पर मोहम्मद सद्दाम रजा, मोहम्मद फजान रजा, तारीक अनवर, सैफ अली, फरहान रजा, आजाद खलीफा, मेहंदी रजा, सारिक खान, जिशांत मंसूरी, शाहरुख, राजा खान, सैफ मंसूरी आदि मौजूद थे।