पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएस ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए

सीएस ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरअस्पताल में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने संबंधी डीसी के निर्देश और लगातार फॉलोअप करने के कारण स्वास्थ विभाग सक्रिय हो गया है। अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में किए गए कार्यों का आकलन करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. आर जेपी सिंह ने सोमवार को पुनः अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। सीएस ने सबसे पहले अस्पताल के मुख्य भवन के प्रवेश द्वार की टूटी हुई सीढ़ी को ठीक कराने का निर्देश दिया। उसके बाद वे ओपीडी और मुख्य प्रवेश द्वार के सामने के चेयर को हटाने तथा कोरीडोर में प्रकाश की प्रर्याप्त व्यवस्था तत्काल ठीक करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की जिम्मेवारी को सुरक्षा गार्ड एवं सफाई करने वाली एजेंसी को दिया जाए। सीएफएल बल्ब की चोरी और गंदगी रहने पर संबंधित लोगों के मानदेय से राशि काट ली जाएगी। सीएस के साथ डीआरसीएचओ डॉ. एन के रजक, डीएस डॉ. पुष्पा सहगल और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थें। निरीक्षण के दौरान ही इलेक्ट्रिशियन ने अस्पताल के प्रवेश द्वार और कोरीडोर में सीएफएल की व्यवस्था किया।