- Hindi News
- केवी संचालन समिति की बैठक में आठ बिंदुओं पर चर्चा
केवी संचालन समिति की बैठक में आठ बिंदुओं पर चर्चा
गढ़वा | उपायुक्तसह केंद्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष डाॅ. मनीष रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संचालन समिति की बैठक की गई। इसमें आठ बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही समिति द्वारा उन पर अनुमोदन प्रदान किया गया। इसमें विद्यालय के नए भवन परिसर तक पहुंच पथ का निर्माण करने के लिए गढ़वा सदर सीओ अंजना दास को निर्देश दिया गया। साथ ही पहुंच पथ का निर्माण कार्य 30 जनवरी से शुरू कर मार्च 2015 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय तक विद्युत विभाग द्वारा बिजली पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में समिति द्वारा क्रय समिति के लिए पांच सदस्यीय टीम नामित कर अनुमोदित किया गया। साथ ही विद्यालय में आवश्यक सामग्रियों की क्रय के लिए क्रय समिति को अनुमति प्रदान किया गया। विद्यालय में वर्ष में दो बार अप्रैल अक्टूबर माह में सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करने का निर्देश सीएस को दिया गया। साथ प्रत्येक शुक्रवार को बीमार छात्रों के इलाज के लिए एक चिकित्सक नर्स की व्यवस्था करने का निर्देश सीएस को दिया गया। विद्यालय में पूर्व से कार्य कर रहे प्रहरियों को सेवा विस्तार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।