पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने स्थापना शाखा के प्रधान सहायक को प्रभार से हटाया

डीसी ने स्थापना शाखा के प्रधान सहायक को प्रभार से हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | जिला स्थापना सह अनुकंपा समिति की बैठक में डीसी डॉ. मनीष रंजन ने जिला स्थापना शाखा के प्रधान सहायक विरेंद्र सिंह को स्थापना के प्रभार से हटा दिया है। अनुकंपा समिति की बैठक में अनुकंपा पर नियुक्त होने वाले समाहरणालय संवर्ग के लिपिक सह टंकक की पदस्थापना से पूर्व उनका लिखित टेस्ट लिया जा रहा था। इस दौरान टेस्ट में कुल दस में से चार लिपिक ही उपस्थित हुए। टेस्ट में दस में सिर्फ चार ही प्रतिभागी के भाग लेने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त ने प्रधान सहायक को स्थापना प्रभार से अविलंब हटाने का निर्देश दिया। साथ सभी कर्मियों को उनके कार्यशैली में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। टेस्ट में कौशलेश कुमार शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग की जानी है। बैठक में कौशलेश कुमार शुक्ला, नेहा नूतन लकड़ा, सुषमा तिर्की अनूप कुमार की अनुकंपा पर पदस्थापना का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एसी संजय कुमार, सदर एसडीओ पीएन मिश्रा, डीडब्ल्यूओ जनार्दन राम, स्थापना के उप समाहर्ता मधूश्री मिश्रा, नजारत उप समाहर्ता विरेंद्र किंडो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।