पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान चलाकर हटाए गए सब्जी विक्रेता

अभियान चलाकर हटाए गए सब्जी विक्रेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | शहरमें गल्र्स स्कूल के चहारदीवारी से सटे परिसर में अवैध तरीके से सब्जी बेचनेवाले दुकानदार सोमवार को हटाए गए। सदर एसडीओ डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर सीओ ललन कुमार नगर पंचायत विभाग के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाकर दुकानें हटाई गईं। इसके अलावा गर्ल्स स्कूल से समाहरणालय मोड़ तक मेन रोड किनारे झुग्गी-झोपडिय़ों में लगाई गई दुकान भी हटाए गए। बताया गया कि तीन दिन पूर्व ही प्रशासन की ओर से उन्हें अपनी दुकानें हटाने का आदेश दिया गया था। आदेश नहीं मानने पर प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिन दुकानदारों ने अपनी झुग्गी-झोपडिय़ों को नहीं हटाया, उसे जब्त कर लिया गया। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष से स्कूल परिसर में अवैध तरीके से बाजार लगाकर सब्जियां बेची जा रही थी। इससे आए दिन सडक़ जाम हो रही थी और दुघर्टना की आशंका भी बनी हुई थी। मौके पर नगर पंचायत विभाग के कई कर्मी सदर थाना पुलिस के जवान उपस्थित थे।