- Hindi News
- निदान केंद्र में समस्याओं का होगा निपटारा : एसडीओ
निदान केंद्र में समस्याओं का होगा निपटारा : एसडीओ
आमलोगोंकी समस्याओं को दूर करने के लिए अनुमंडल स्तर पर बनाए गए निदान केंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है। सदर एसडीओ डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा है कि आमलोग पेंशन, विधि-व्यवस्था, पीडीएस समेत अन्य शिकायतें यहां दर्ज कराएं। ससमय उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र में शिकायत लेकर आनेवाले आवेदक को नंबर अंकित एक पर्ची दी जाएगी। प्रतिदिन जितने आवेदन आएंगे, उसे धीरे-धीरे कम करने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे विभागों से जुड़े शिकायती आवदनों को संबंधित विभाग में भेजकर निपटारा किया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह बैठक भी की जाएगी, जिसमें आनेवाले आवेदनों के निपटारे की समीक्षा की जाएगी। डॉ. शांतनु ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर डेढ़ लाख, जबकि २६ जनवरी, २०१४ तक चार लाख लोगों का खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। बल्क कॉलिंग के माध्यम से भी लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास किया जाएगा।