भोजपुर में दारोगा के पुत्र की हत्या
आराशहर के मौलाबाग मुहल्ले में रहने वाले भोजपुरी कलाकार इंद्रजीत की हत्या कर दी गई। सोमवार को कृष्णागढ़ थाने की पुलिस ने उसका शव क्षत- विक्षत शव गंगा नदी से बरामद किया। इंद्रजीत बहादुर सिंह बिहिया थाने के भड़सरा गांव का निवासी था। वह महाराजा कॉलेज, आरा में स्नातक का छात्र था। परिजनों ने नवादा थाने में उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इंद्रजीत के पिता सीताराम सिंह उत्तर प्रदेश में सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर हैं। इंद्रजीत परिवार के साथ मौलाबाग में रहता है। सदर अस्पताल में परिजनों ने पुलिस से नोकझोंक भी की।