पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंपो को बोलेरो ने टक्कर मारी, छह घायल

टेंपो को बोलेरो ने टक्कर मारी, छह घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | मझिआंवथाना क्षेत्र के दलेली गांव में टेंपो एवं बोलेरो की सीधी टक्कर में टेंपो पर सवार छह लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों में मदिया कुंअर 70 वर्ष, लीला देवी 40 वर्ष उसके पति संतोष पासवान 45 वर्ष, पूनम कुमारी 20 वर्ष, टेंपू का मालिक अमित यादव 22 वर्ष एवं सुनीता देवी 40 वर्ष का नाम शामिल है। सभी घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सभी घायल लातेहार जिला के मनिका के रहने वाले हैं। वे लोग टेंपो रिजर्व कर मझिआंव थाना के मझिगावां गांव में पोलियो का इलाज कराने आए थे। वहां से लौटने के क्रम में दलेली में एक बोलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर मारकर बोलेरो चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। इस घटना में सहयात्री के रूप में सवार अटौला के खोलरा टोला निवासी सुनीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।