अज्ञात महिला का शव बरामद
मेराल | मेरालथाना क्षेत्र के तेनार गांव में रेलवे लाइन के निकट अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों एवं मुखिया से सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसका चेहरा विकृत स्थिति में है। मृतका के शरीर पर हरे रंग की साड़ी है। यह जानकारी एएसआई वीरेन्द्रनाथ दूबे ने दी।