पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | गढ़वा-मझिआंवमार्ग पर पचफेड़ी गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक घायल व्यक्ति की समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि दोनों मझिआंव से गढ़वा की ओर मोटरसाइकिल से रहे थे। इसी बीच पचफेड़ी गांव के पास उन लोगों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल का प्राथमिक इलाज किया गया है। परिजनों का पता नहीं चल सकने के कारण उसे रांची इलाज के लिए नहीं भेजा जा सका है।

खबरें और भी हैं...