पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएफओ के वाहन पर पत्थर माफियाओं ने की पत्थरबाजी

डीएफओ के वाहन पर पत्थर माफियाओं ने की पत्थरबाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | लातेहारवन क्षेत्र के पोचरा के सुरक्षित बारीडीह जंगल में पत्थर तस्करों ने डीएफओ विजयशंकर दूबे के सरकारी वाहन पर हमला कर दिया। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। यह घटना शुक्रवार की है। डीएफओ के अंगरक्षक ने खदेड़कर धनंजय चौबे नामक तस्कर को दबोचकर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है, जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।

इस सिलसिले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें धनंजय चौबे, निशांत चौबे रितेश यादव (सिंजो, मनिका) तथा नरेश साव (सुकरी, लातेहार) शामिल हैं। घटना के संबंध में डीएफओ ने बताया कि यह गुप्त सूचना मिली थी कि बारीडीह पीएफ इलाके से अवैध पत्थर की ढुलाई ट्रैक्टर से हो रही है। इसी सूचना पर जब वनकर्मियों के साथ मैं वहां पहुंचा तो चालक पत्थर को अनलोड कर भागने लगे। जब इनका पीछा किया गया तो आगे चार मोटरसाइकिल पर सवार तस्करों ने डीएफओ के वाहन पर पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने में कामयाब हो गया। डीएफओ ने बताया कि बॉडीगार्ड द्वारा पकड़े गए तस्कर धनंजय चौबे ने बताया कि तोड़ा गया पत्थर हमलोग लातेहार निवासी लुल्लू पाठक के क्रशर में पहुंचाते हैं। डीएफओ ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। घटना की सूचना एसपी अनूप बिरथरे को दे दी गई है। थानेदार अभय शंकर ने बताया कि अन्य नामजद तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...