धारदार हथियार से महिला की हत्या
भंडरिया | भंडरियाथाना क्षेत्र बिजपुर गांव निवासी के लखन कच्छप की प|ी (40 वर्षीय) सुशीला कच्छप की हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से कर दी। पति लखन कच्छप ने प्राथमिकी अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना रविवार देर रात्रि की है।