योजनाओं की धीमी गति पर जताई नाराजगी
लातेहार | डीडीसीमो. शकील जब्बार ने सोमवार को बैठक कर 13वें वित्त आयोग की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इसमें योजनाओं की प्रगति धीमी रहने पर असंतोष जताया। उन्होंने बैठक में कहा कि विकास की सभी योजनाएं समय पर पूरी हों, इसे हरहाल में सुनिश्चित कराएं। इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले डीडीसी ने जिला परिषद्, ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति से पारित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की। उन्होंने सभी बीडीओ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को 13वें वित्त आयोग की सभी लंबित योजनाओं को 15 अक्टूबर, तक हरहाल में पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावे जिला अभियंता को भी जिला परिषद् की लंबित 33 योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीडीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीपीओ एनके झा, परियोजना पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद समेत जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।
13वें वित्त आयोग की समीक्षा बैठक में मौजूद डीडीसी अन्य।