पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषी पाए जाने पर लिपिक पर होगी कार्रवाई : सीएस

दोषी पाए जाने पर लिपिक पर होगी कार्रवाई : सीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शकुंतला की 1986 में हुई थी नियुक्ति

संजय सिन्हा की मां शकुंतला देवी ने 1984-85 में नर्स ट्रेनिंग स्कूल डालटनगंज से एएनएम की ट्रेनिंग की थी। 29 अप्रैल, 1986 को उनकी नियुक्ति हुई। उस वक्त पूरे जिले में एएनएम के लिए 45 महिलाओं की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति क्रमांक संख्या 39 के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में उनकी पदस्थापना हुई। प्रावधान के मुताबिक पदस्थापना के बाद सरकारी कर्मियों की पर्सनल फाइल खोली जानी है। नतीजतन, उनके कागजात के लिए जब सीएचसी बालूमाथ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई तो उन्होंने जवाब दिया कि शकुंतला देवी से संबंधित कोई दस्तावेज इस कार्यालय में नहीं है।

संजय तिवारी | लातेहार

सीएसडॉ. कन्हैया प्रसाद ने कार्यालय में कार्यरत लिपिक द्वारा सर्विस बुक चार्ज नहीं देने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे चंदवा की प्रभारी चिकित्सक ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। मैंने उन्हेंं इस मामले की पुन: पड़ताल करने का निर्देश दिया है। अगर लिपिक ने सर्विस बुक चार्ज नहीं दी है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

आरटीआईके तहत मांगी गई जानकारी में हुआ खुलासा

सदरअस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत लिपिक संजय सिन्हा द्वारा चंदवा की एएनएम शकुंतला देवी (अब मृत) की सर्विस बुक प्रभार में नहीं दी गई है। इस बात का खुलासा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है। सबसे चौंकाऊं तथ्य यह है कि शकुंतला देवी की मृत्यु के बाद उनके पुत्र संजय सिन्हा को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। शकुंतला देवी के सर्विस बुक, उम्र प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र से संबंधित मांगी गई जानकारी में सीएस कार्यालय द्वारा दो टूक जवाब दिया गया कि उनसे संबंधित कोई अभिलेख यहां नहीं है। सीएचसी चंदवा की डॉ. नीलिमा कुमारी द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया है कि संजय सिन्हा की पहली पदस्थापना चंदवा अस्पताल में अनुकंपा के आधार पर हुई थी। 29 अक्टूबर, 1992 को तत्कालीन सहायक हजारी प्रसाद से उन्हें कागजात का प्रभार मिला था। इसमें शकुंतला देवी की सर्विस बुक प्रभार में दी गई थी। लेकिन, संजय सिन्हा ने जब अपने स्थानांतरण के बाद अजय कुमार को अभिलेखों का प्रभार दिया। वर्ष 2009 में उनके द्वारा शकुंतला देवी का सर्विस बुक