दुर्घटना में तीन युवकों की मौत
केतार-पांचाडुमरमुख्य मार्ग पर रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लटमरवा गांव के पास हुआ। मरने वालों में उमेश राम (35 वर्ष), अरविंद कुमार साव (30 वर्ष) लक्ष्मी कुमार (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी छाताकुंड गांव के थे। सूचना मिलने पर पांचाडुमर पिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर केतार बाजार से घर जा रहे थे। लटमरवा गांव के पास वे लोग जैसे ही पहुंचे, विपरीत दिशा से रहे मैजिक वाहन ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मैजिक वाहन केतार गांव के चंदन कुमार का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर िलया है।