पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस हिरासत में ट्रेन से कूदा एक की मौत

पुलिस हिरासत में ट्रेन से कूदा एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|जामताड़ा/करमाटांड़

नाबालिगके अपहरण के आरोपी दो युवक गुरुवार को चलती ट्रेन से कूद गए। इस क्रम में एक युवक की मौत ट्रेन से गिरने के साथ घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक चिकित्सा के लिए पीएचसी करमाटांड़ में दाखिल किया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल जामताड़ा लाया गया।









सदर अस्पताल जामताड़ा से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना विद्यासागर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे कालीमंडा करमाटांड़ के समक्ष घटित हुई। पुलिस द्वारा मृतक के लाश को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा लाया गया। साथ ही पुलिस द्वारा मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।