लूटपाट के दौरान िशक्षक को गोली मारी
लूटपाट के दौरान िशक्षक को गोली मारी
कटिहार|जिले केफलका थाना क्षेत्र के निसुंदरा पुल के निकट अपराधियों ने लूट-पाट का विरोध करने पर एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पूर्णिया जिले के नगर थाना के प्रभात कॉलोनी निवासी राजकुमार (38) फलका थाना के लीला मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। राजकुमार सोमवार की देर रात अपनी मोटरसाइकिल से पूर्णिया जा रहे थे, तभी निसुंदरा पुल के निकट अपराधियों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुमार ने बताया कि घायल शिक्षक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। लुटेरों ने शिक्षक की बाइक, नगद रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया है। पुलिस ने बाइक बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है।