पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म गला दबाकर मारने की कोशिश

नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म गला दबाकर मारने की कोशिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सद्दाम खान, इकबाल खान और शमसुद्दीन मियां गिरफ्तार

{सातवीं कक्षा में पढ़ती है पीड़िता छात्र, पिता करते हैं खेती

भास्करन्यूज|बालूमाथ

बालूमाथथाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात लगभग नौ बजे नाबालिग छात्रा के साथ उसी गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। ल़ड़की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार रात ही आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद रातभर वहीं बैठाए रखा। रविवार सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। बालूमाथ पुलिस ने तीनों को लातेहार जेल भेज दिया। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए छात्रा को लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। डॉ. धर्मशीला चौधरी ने उसकी जांच की। उन्होंने कहा कि जांच का खुलासा नहीं कर सकते। मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंपेंगे।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी में शामिल होने के लिए स्कूल गई थी। इसी बीच एक सहेली के साथ स्कूल से बाहर निकली। इसी दौरान सद्दाम खान (22), इकबाल खान (19) और शमसुद्दीन मियां (25) ने मुझे पकड़ लिया तथा जबरन धार्मिक स्थल सरना मांडर के पास ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया। जब मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो युवकों ने मेरे मुंह को दुपट्टा से बांध दिया तथा दुपट्टा से ही गला दबाकर मेरी हत्या करने की कोशिश भी की। काफी आरजू-मिन्नत करने के बाद तीनों ने धमकी देते हुए छोड़ा कि किसी को भी घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद मैंने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला को ले जाएंगे : थाना प्रभारी

बालूमाथके थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि पोस्को एक्ट के तहत तीनों पर मामला दर्ज किया गया है। त्वरित निष्पादन न्यायालय में इस मामले को ले जाया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस वहां गई तथा तीनों को अपने कब्जे में कर थाना लाया। थानेदार अजय कुमार ने बताया कि तीनों पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। त्वरित निष्पादन न्यायालय में इस मामले को ले जाया जाएगा दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जबतकफांसी नहीं होती, तसल्ली नहीं : माता-पिता

पीड़ितलड़की के मां-पिता कहते हैं कि इन दरिंदों ने मेरी बेटी की जिंदगी ही बर्बाद कर दी। तीनों को जबतक फांसी की सजा नहीं मिलेगी तबतक हमलोगों को तसल्ली नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि बेटी स्कूल के कार्यक्रम में गई थी। बीच में वो स्कूल से बाहर निकली। उस दौरान उसकी सहेली भी थी। जब तीनों युवकों ने बेटी को पकड़ा तो सहेली वहां से भाग निकली और घर में आकर सूचना दी। गांव के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे आगबबूला हो गए और एकजुट होकर तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई की गई।

खबरें और भी हैं...