हज यात्रियों को विदाई दी गई
नगरउंटारी | नगरउंटारीअनुमंडल के सोनवर्षा ग्राम के नेयाजुदीन अंसारी समेत नजीबन अंसारी कशढ़ड निवासी, सलीम अंसारी कधवन सरफुद्दीन अंसारी कधवन हज यात्रा के लिए रवाना हुए। हज यात्रियों को विदा करने वालों में सदर तसलीम खान, राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक किसान पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष शशिनाथ द्विवेदी , नवजवान संघ के अध्यक्ष रोहित वर्मा, नौसमो के केन्द्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रशांत सिंह, लक्ष्मण राम, बबन पासवान, संजय कांस्यकार, जूनियर महमूद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।