- Hindi News
- हजयात्रियों के स्वागत में पढ़ा नातिया ए कलाम
हजयात्रियों के स्वागत में पढ़ा नातिया-ए-कलाम
कार्यक्रम
मदरसा तबलिगुल इस्लाम के प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
भास्कर न्यूज | गढ़वा
शहरके मदरसा तबलिगुल इस्लाम के प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत कारी कमालुद्दीन ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत कर की। इसके बाद रजा मुस्तफा के अलावा मदरसा के कई छात्रों द्वारा हजयात्रियों के स्वागत में नातिया कलाम पेश किया गया।
इसके बाद मौलाना मोजाहिद हुसैन ने भी नात-ए-पाक पेश किया। समारोह को संबोधित करते हुए मदरसा इंतजामिया कमेटी के सदर सह समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी ने कहा खुशनसीब शख्स ही हजयात्रा पर जाता है। उन्होंने हज यात्री हाफिज अब्दुस्समद से झारखंड देश की उन्नति के लिए दुआ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हज कर लेता है, वह गुनाहों से पूरी तरह पाक साफ हो जाता है। मौलाना सउद आलम मिसबाही ने कहा कि हज का सफर जिंदगी का सबसे बड़ा सफर होता है। समारोह के दौरान हजयात्री सह जामा मस्जिद रांकी मोहल्ला के पेश हाफिज अब्दुस्समद को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हजयात्री हाफिज अब्दुस्समद ने कहा कि उनकी बचपन से ही ख्वाहिश थी के वे भी हजयात्रा पर जाएं। कार्यक्रम का समापन सलातो- सलाम के नजराने पेश कर की गई। इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावे हाफिज शमीम अहमद, मौलाना गयासुद्दीन, मौलाना लियाकत हुसैन, मौलाना शकील अख्तर, हाफिज नेयाज, हाफिज गुलाम साबिर, कारी कमालुद्दीन, मो सब्बीर, मास्टर अनीस अहमद खान, मास्टर सदरूद्दीन खान, मो सिद्दीक अंसारी, झामुमो के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदनी खान, झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मो नसीम अख्तर, झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव मो शफीक अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।