तालीमी मुजाहरा कार्यक्रम का आयोजन
बालूमाथ | बालूमाथमदीना मस्जिद में रविवार को तालीमी मुजाहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर हाफिज सैफुल्ला के नेतृत्व में मौलाना वसीम नबी, मो. अबुल भाई, शाहिद मुजाहिरी, मो. कुर्बान अंसारी, मो. शमीम, मो. इम्तियाज समेत कई अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय सदस्य मो. अब्दुल भाई ने कहा कि इस कार्यक्रम में माता, पिता और शिक्षक का कार्य सराहनीय है। बच्चे मेहनत करेंगे तो परिणाम अच्छा आएगा। वहीं, कार्यक्रम में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होनेवालों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम मो. नवाजिद, सिफ्फत प्रवीण, सगुफी परवीन समेत कई लोगों को पुरस्कृत किया गया।