- Hindi News
- अपराध | पिता ने दो लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
अपराध | पिता ने दो लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
कुएं से मिला बच्ची का शव
भास्कर संवाददाता | नगरउंटारी
नगरउंटारीथाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में मनीष यादव की दो वर्षीय पुत्री जूही कुमारी का शव रविवार को कुएं से बरामद किया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतका के पिता मनीष यादव के बयान पर गांव के ही सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता जोखू यादव के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बारे में मृतका के पिता मनीष यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे घर से बच्ची गायब हुई थी।
इसके बाद पूरे गांव रिश्तेदार मे खोजबीन किया गया। नहीं मिलने पर दोपहर नगरउंटारी थाना मे गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस मामले में नगरउंटारी थाना प्रभारी मनोज राय ने कहा कि बच्ची की मौत कुआं मे डूबने से हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मामले की पूरी जानकारी मिलेगी।
शव को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़।