पीड़िता ने डीसी से लगाई गुहार
पाटन | थानाअंतर्गत ग्राम महुलिया की हरिजन विधवा महिला धुनेरी कुंवर ने क्षेत्र के दबंगों द्वारा जबरन घर गिराने तथा उसके जमीन पर पक्का घर बनाकर भूमि हड़पे जाने से बचाने की गुहार लगाई है। पीड़िता अपने पूरे परिवार के साथ रविवार को उपायुक्त से मिली और जांच कर मदद करने की गुहार लगाई है। धुनेरी ने नावाखास के महुलिया गांव के अशोक साव तथा मनोज साव द्वारा बदमाशों के साथ मिलकर मारपीट करने तथा खपरैल मकान गिरा देने का आरोप लगाया है। अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुरेंद्र कुमार वर्मा ने स्थल जांच प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। पीड़िता ने कहा कि उसकी समस्या का तत्काल निदान नहीं किया तो उनका 14 सदस्यीय परिवार दर-दर भटकने को विवश हो जाएगा।