विधायक ने विधवाओं को दिया सहायता राशि
पारिवारिकलाभ योजना के तहत सोमवार को सदर प्रखंड जामताड़ा में विधवा महिलाओं को सहायता राशि का चेक बांटा गया। विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने 27 विधवा महिलाओं को बारी-बारी से 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। मालूम हो कि जामताड़ा अंचल में 34 विधवा महिलाओं को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिया जाना है। शेष 7 विधवाओं को दुर्गा पूजा के बाद चेक दिया जाएगा। विधायक भैया ने कहा खुशी की बात है कि विधवाओं के लिए ऐसी सहायता योजना चलाई जा रही है। कहा कि प्रदत राशि को माताएं, बहनें स्वयं खाने-पीने पर खर्च करें। हेमंत सरकार जनहित में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। सरकारी कर्मचारी यह प्रयास करें कि अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद लोगों को मिले। चेक वितरण कार्यक्रम में सदर सीओ हेमा प्रसाद, पदेन राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआई इस्माइल टुडू, उपप्रमुख मुबारक अंसारी समेत अन्य कर्मियों की उपस्थिति हुई।