- Hindi News
- िबहारशरीफ में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
िबहारशरीफ में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
िबहारशरीफ में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
िबहारशरीफ | नालंदाजिले के हिलसा थाना क्षेत्र के बभनबरुई बेलदारी बिगहा गांव से रविवार की देर रात पुलिस ने तीन वर्षीय एक बच्ची का शव बरामद किया है जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बभनबरुई बेलदारी बिगहा गांव की तीन वर्षीय बच्ची के साथ रविवार की रात दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव गांव से कुछ दूर एक खेत में गाड़ दिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर देर रात शव को बरामद कर लिया है।
सूत्रों ने बताया कि बच्ची के पिता के बयान पर संबंधित थाना में पटना के गौरीचक थाना के बरामा गांव निवासी रोहन बिंद (35) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से रोहन बिंद फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि रोहन बिंद का ससुराल इसी गांव में बच्ची के घर के बगल में है। पुलिस के अनुसार ससुराल के सभी लोग दिल्ली में मजदूरी करते हैं और उनके नहीं रहने पर आरोपी पीड़िता के घर पर ही ठहरा था। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।