डॉक्टर को पीटा, सदर अस्पताल में काम ठप
मधेपुरा | सदरअस्पताल में मरीज को जल्द देखने के लिए दबाव बनाते हुए परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। इससे नाराज अस्पतालकर्मियों डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया और हड़ताल पर चले गए। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उन्हें समझाने की सारी कोशिश नाकाम हो गईं। सोमवार की सुबह डॉक्टर ओमप्रकाश यादव से दिखाने आए मस्जिद चौक की बीबी शौकत आरा के पति अयूब जे. रहमान अन्य परिजनों पर डॉक्टर ने मारपीट का आरोप लगाया है।
मधेपुरा सदर एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने अस्पताल पहुंच कर मामले को शांत कराया। एसपी आनंद कुमार सिंह और सिविल सर्जन एन. के. विद्यार्थी ने चिकित्सकों को मनाने की कोशिश की। एडीएम और एसपी के समझाने के बाद 15 घंटे बाद सिर्फ इमरजेंसी सेवा बहाल हो पाई। चिकित्सकों ने कहा की अगर 72 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी जाएगी।
आईएमए और भाषा ने भी कहा की अगर 72 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा तो निजी क्लिनिक भी बंद करा दिए जाएंगे।