कॉरिडोर की बाधा दूर करने पर बनी सहमति
टाटा राज्य सरकार मिल कर ईस्टर्न कॉरिडोर के निर्माण में आनेवाली बाधाएं दूर करेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ टाटा और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि टाटा कंपनी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि ईस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण जल्द हो और इससे राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेे। स्थानीय आवागमन भी सुविधाजनक हो। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक लोहा है, लेकिन गरीबी भी सबसे अधिक वहीं है। इसलिए हमें मिल कर राज्य की गरीबी दूर करनी होगी।
बैठक में सीएम ने टाटा द्वारा राज्य में ट्रिपल आईटी की स्थापना के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार जमीन देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आईटी पार्क राज्य की आवश्यकता है। टाटा के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रण ने कहा कि ईस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर पार्क के संबंध में मार्च तक निर्णय ले लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दुमका एवं रांची में बने सदर अस्पताल के संचालन में भी टाटा कंपनी के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
टाटा के अिधकािरयों के साथ बैठक करते सीएम अन्य।