पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो वर्षों से खराब पड़ा है ब्लड बैंक का ब्लड डोनर चेयर

दो वर्षों से खराब पड़ा है ब्लड बैंक का ब्लड डोनर चेयर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इससबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रक्तदाता जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष उत्तम कुमार जायसवाल ने कहा कि खराब पड़े ब्लड डोनर चेयर का अतिशीघ्र बदल देना चाहिए। ताकि रक्तदाताओं को जो साधारण बेड पर रक्तदान करना पड़ रहा है। उन्हे ब्लड डोनर चेयर पर रक्तदान करने का मौका मिल सके। केतन मलहोत्रा ने कहा कि ब्लड डोनर चेयर पर रक्तदाताओं को रक्तदान करने में काफी आराम मिलता है। ऐसे में विभाग को अतिशीघ्र दूसरे ब्लड डोनर चेयर की व्यवस्था करनी चाहिए।

खराब ब्लड डोनर चेयर की तस्वीर और इसी साधारण बेड पर रक्तदान करते हैं रक्तदाता।

मो एनाम खान | गढ़वा

गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक की व्यवस्था भगवान भरोसे है। ब्लड बैंक का भवन जहां जर्जर हो चुका है, वहीं ब्लड डोनर चेयर पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है।

इसके खराब होने से रक्तदाताओं को जैसे-तैसे साधारण बेड पर लेटकर रक्तदान करना पड़ता है। जबकि ब्लड डोनर चेयर में रक्तदाताओं को आराम से लेटने तथा म्यूजिक सुनने के साथ-साथ रक्तदान करने की व्यवस्था की गई थी।

ब्लड डोनर चेयर खराब होने के बावजूद गढ़वा के जागरूक रक्तदाता लगातार रक्तदान करने के लिए उत्सुक रहते हैं।

अन्य जिलों से अलग गढ़वा जिला के रक्तदाता नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा, रोटरी क्लब की विभिन्न इकाईयों के सदस्यों के द्वारा लगातार रक्तदान किया जाता है। इसके अलावे विभिन्न कॉलेजों स्कूलों के छात्र- छात्राओं के द्वारा भी रक्तदान किया जाता है।

थैलीसिमियापीड़ितों को मिलती है मदद : जिलेके लगभग 50 लोग थैलीसिमिया बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे में मरीजों को माह में एक से दो बार रक्त की आवश्यकता होती है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को समय- समय पर ब्लड बैंक द्वारा रक्त प्रदान किया जाता है।

क्याकहते हैं ब्लड बैंक के प्रभारी : ब्लडबैंक के प्रभारी डॉ. रामविनोद ने कहा कि ब्लड डोनर चेयर बदलने को लेकर आपूर्तिकर्ता कंपनी का लिखा गया है।

जल्द ही चेयर को बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।