पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे भाई को पीट पीटकर मार डाला

छोटे भाई को पीट पीटकर मार डाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटे भाई को पीट पीटकर मार डाला

बिहारशरीफ| तेलहाड़ाथाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट के दौरान बड़े भाई ने पीट-पीट कर छोटे भाई की हत्या कर दी। शनिवार की दोपहर परमेश्वर विश्वकर्मा और धर्मेंद्र विश्वकर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ और कुछ ही देर बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान परमेश्वर ने छोटे भाई धर्मेंद्र पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। दोनों भाइयों के बीच महज तीन डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था, जिसका यह परिणाम निकला। हिलसा डीएसपी परवेंद्र भारती, इंस्पेक्टर अनूप लाल मंडल और तेलहाड़ा थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर घटना की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।