- Hindi News
- कनेक्शन काटा गया, तीन कर्मियों के विरुद्ध दर्ज किया जाएगा बिजली चोरी का मामला : ईई
कनेक्शन काटा गया, तीन कर्मियों के विरुद्ध दर्ज किया जाएगा बिजली चोरी का मामला : ईई
अस्पताल में बिजली की चोरी पकड़ी गई
{ सीएस के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यालय, मलेरिया विभाग, कुष्ठ विभाग, यक्ष्मा विभाग, आईडीएसपी कार्यालय में थ्री फेज से हुकिंग कर की जा रही थी बिजली की चोरी
भास्करन्यूज | लातेहार
विद्युतकार्यपालक अभियंता की अगुवाई में सोमवार को दोपहर बाद सदर अस्पताल में छापा मारकर अवैध रूप से जल रही बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। विभाग को यह गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बिजली से सदर अस्पताल के कई कार्यालय सरकारी आवासों में बिजली जल रही है।
छापामारी के दौरान यह पाया गया कि स्वास्थ्य विभाग के सीएस डॉ. कन्हैया प्रसाद राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यालय, मलेरिया विभाग, कुष्ठ विभाग, यक्ष्मा विभाग, आईडीएसपी कार्यालय में थ्री फेज से कनेक्शन लेकर हुकिंग कर बिजली जलाई जा रही है। तीन स्वास्थ्यकर्मियों के सरकारी आवास में भी हुकिंग कर बिजली जलाया जा रहा था, उनमें देव प्रसाद सिंह, आशीष कुमार, अच्युतानंद पांडेय शामिल हैं।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि चोरी की बिजली थ्री फेज कनेक्शन के माध्यम से चल रहे हैं। इसके अलावा भवन निर्माण के कार्य में भी अवैध विद्युत कनेक्शन से मोटर चलाकर पानी निकाला जा रहा है। सभी अवैध कनेक्शन को काट लिया गया है, कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. कन्हैया प्रसाद, अस्पताल अधीक्षक, डॉ. अशोक ओडिय़ा, डीटीओ डॉ. एसपी शर्मा, तीन कर्मियों के अलावा जिन-जिन कार्यालयों में अवैध कनेक्शन या ओवरलोडिंग पाया गया है, सबों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। छापामारी में कार्यपालक अभियंता के अलावा विद्युत कनीय अभियंता सीताराम चातोम्बा बिजली मिस्त्री शामिल थे।
ईईईने पढ़ाया डॉ. शर्मा को पाठ : छापामारीके दौरान डॉ. एसपी शर्मा ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से नोकझोंक प्रारंभ कर दी। जब ईईई ने उन्हें कानून की जानकारी दी तो वे बगले झांकने लगे तथा मौका देखकर खिसक गए, जबकि सीएस डॉ. कन्हैया कनेक्शन कटने के बाद अपने कार्यालय में अंधेरे में बैठे रहे।
सीएसका हुआ विरोध
छापामारीके दौरान पहुंचे नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. कन्हैया प्रसाद के रवैये पर अंगुली उठाई। नपं उपाध्यक्ष ने कहा कि सड़क खराब हो चलेगा, बिजली नहीं रहेगी चलेगा, लेकिन भ्रष्ट चरित्रहीन सिविल सर्जन नहीं