- Hindi News
- ऊंचे दाम में िबका खाद तो कार्रवाई : एसडीओ
ऊंचे दाम में िबका खाद तो कार्रवाई : एसडीओ
लातेहार | सदरएसडीओ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बाजारों में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर यूरिया खाद की बिक्री कराने का निर्देश दिया है। अपने तेवर कड़े दिखाते हुए उन्होंने सोमवार को जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर को बाजारों में निर्धारित दर से यूरिया खाद की बिक्री कराने का निर्देश दिया है। उनसे स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि ऊंचे दाम में यूरिया खाद की बिक्री बाजारों में हुई तो इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे। दोषी दुकानदार के साथ-साथ आपके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मौके पर ईएम सविता टोप्पो उपस्थित थीं।