पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे खर्च करने में कोताही करें : सीएम

पैसे खर्च करने में कोताही करें : सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने अधिकारियों को कहा है कि वे विकास के पैसे खर्च करने में वे कोताही बरतें। गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने सभाकक्ष में उन्होंने श्रम-नियोजन, कल्याण, उत्पाद, स्वास्थ्य तथा मानव संसाधन विकास विभाग की समीक्षा की। वर्तमान वित्तीय वर्ष में किन-किन विभागों ने कितना खर्च किया है, इसके बारे में सीएम ने योजनावार जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की राशि तथा 13वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि काे वे तय समय तक खर्च कर दें। सभी सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का भी सीएम ने निर्देश दिया। स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभुकों के खाते में राशि के सीधे भुगतान करने का प्रस्ताव तैयार करने काे कहा। बैठक में मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद, विकास आयुक्त आरएस पोद्दार, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसके सतपथी आदि थे।

मुख्यमंत्री ने सदर अस्पतालों की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वहां पर डॉक्टरों, दवाओं और नर्सिंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सदर अस्पताल की दवाओं पर होने वाले व्यय को बहुत ही कम पाए जाने पर नाखुशी जाहिर की। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन एएनएम और जीएनएम काॅलेजों की भी समीक्षा की। उन्होंने असाध्य रोगों की सूची के पुनरीक्षण का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण विभाग के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के छात्रों को समय पर स्कॉलरशिप मिलना चाहिए। पोस्ट मैट्रिक छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप राशि भेजने की व्यवस्था हो। कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में बिजली, पानी, रसोईया, शौचालय जैसी सुविधाएं निश्चित होनी चाहिए।

सदर अस्पतालों की व्यवस्था पर हुए नाराज

हॉस्टलों में सुविधाएं उपलब्ध कराएं

आईटीआई को पीपीपी मोड में चलाने का जल्द प्रस्ताव तैयार करे विभाग

हेमंत ने राज्य सरकार द्वारा संचालित आईटीआई के संबंध में निर्देश दिया कि पीपीपी मोड में इसके संचालन के लिए विभाग प्रस्ताव तैयार करें। संभव हो तो आईटीआई को निकटवर्ती कंपनियों के साथ संबद्ध करें ताकि प्रशिक्षण के बाद बच्चों को रोजगार की तलाश में कहीं बाहर जाना पड़े। उन्होंने विभिन्न जिलों में रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगारों को शीघ्र लाभ पहुंचाने का भी निर्देश दिया।