रक्तदान कर बच्चे की जान बचाई
गढ़वा | ब्लडबैंक गढ़वा में अमित कुमार शुक्ला ने एक यूनिट रक्तदान कर एक अनाथ बच्चे की जान बचाई। इस संबंध में बताया गया कि बच्चा का नाम धर्मेंद्र कोरबा है वह चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैती गांव का रहने वाला है। अनाथ होने के कारण वह पेशका चामा गांव में काम करके किसी तरह से अपना पेट पाल रहा था। इसी दौरान वह एनीमिया से ग्रसित हो गया। मनोज राम दुलदलवा निवासी मनोज राम ने उस बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
इस दौरान मनोज और उसके साथी चंदन, मनीष ने खून की आवश्यकता के विषय में फेसबुक पर मैसेज पोस्ट किया इसके बाद नूतन चैनल के अमित कुमार ब्लड बैंक आकर इस बालक को एक यूनिट खून प्रदान किया।