- Hindi News
- महिला का शव जलाने का प्रयास करनेवाला गिरफ्तार
महिला का शव जलाने का प्रयास करनेवाला गिरफ्तार
लातेहार | सदरथाना क्षेत्र के पतरातू गांव स्थित लोधवाटोला में मंगलवार की रात को चांदो देवी नामक महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया था। थानेदार वेंकटेश कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन अभियुक्तों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को तीन में से एक अभियुक्त मंगल उरांव थाना में पहुंचकर सरेंडर किया है। उसने स्वीकारा है कि महिला हमेशा जादूगरी करती रहती थी, इसलिए, मैंने ही उसे मारा है। अभियुक्त मंगलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।