सड़क दुर्घटना में इंजीनियर की मौत
सड़क दुर्घटना में इंजीनियर की मौत
सासाराम|सासाराम आरापथ पर संझौली के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल सिंह सासाराम के गौरक्षणी मुहल्ला का रहने वाला था। जो आइडिया मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी में काम करता था। घटना रविवार की रात उस वक्त घटी जब उक्त इंजीनियर बाइक पर सवार होकर सासाराम स्थित अपने आवास से बिक्रमगंज जा रहे थे। तभी सुसाडी मोड के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया की उनका बेटा बिक्रमगंज स्थित आइडिया बीटीएस में आई खराबी को ठीक करने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था।