आगे भी करेंगे लंबी साझेदारी : हसी
रायपुर| मुंबईइंडियंस के ओपनर माइकल हसी ने चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 में सदर्न एक्सप्रेस के खिलाफ लेंडल सिमंस के
साथ विजयी साझेदारी को शानदार और मैदान पर आपसी समझदारी का नतीजा बताया। मुंबई की दो मैचों में यह पहली जीत थी। मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग क्रम हमेशा से बड़ी चुनौती रहा है और आईपीएल में भी उसे ओपनरों ने कोई खास सफलता नहीं दिलाई थी। हसी ने कहा कि आगे भी सिमंस के साथ लंबी साझेदारी करते रहेंगे। यह टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर निर्भर करता है लेकिन मुझे लगता है कि हमारी अच्छी साझेदारी चल रही है। हसी ने कहा, हमने अपना खेल दिखाने की कोशिश की।