सहिया संघ ने रखीं अपनी समस्याएं
गढ़वा | सदरअस्पताल परिसर में मंगलवार को जिला सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार, उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, सीएस डॉ. विंदेश्वर रजक, जिप उपाध्यक्ष रेखा देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सम्मेलन के दौरान सहिया संघ की ओर से अपनी समस्याएं रखी गई। इसके समाधान की मांग की। इस पर जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष रेखा देवी तथा सिविल सर्जन ने सहिया की समस्या का निदान करने के प्रति आश्वस्त किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि सहिया स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या है तो इसका जल्द से जल्द निदान होना चाहिए। तभी हम स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सहिया के माध्यम से हो रहा है। सहिया विभाग की मेरूदंड है तथा सरकार का प्रयास इनके योगदान से ही संभव हो सकता है। वहीं जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी सहिया के साथ हैं। उनके सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हूं।
कार्यक्रम को जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार द्विवेदी, डा. एनके रजक, सहिया संघ की जिलाध्यक्ष संयोगिता देवी, डीपीएम आशुतोष मिश्रा, पूर्व जिप सदस्य कंचन केशरी, विनय कुमार आदि ने भी संबोधित किया। जबकि सम्मेलन में बड़ी संख्या में सहिया उपस्थित थी। उत्कृष्ट कार्य के लिए 24 सहिया को किया गया सम्मानित सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 सहिया एवं ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। जिप अध्यक्ष विकास कुमार, उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, सीएस डॉ. विन्देश्वर रजक, जिप उपाध्यक्ष रेखा देवी आदि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली सहिया एवं ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष में 16 सहिया एवं 8 ग्राम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष केनाम शामिल हैं। इनमें सविता देवी, मानमती देवी, गीता देवी आदि के नाम शामिल हैं।