पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव फरार, वारंट जारी

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव फरार, वारंट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में कोई नहीं मोबाइल है बंद

पवन ने कहा- राजकुमार से है परिचय

पहुंचे और ही फोन किया योगेंद्र ने

उग्रवादीसंगठन झारखंड टाइगर ग्रुप से संबंधों के मामले में फंसे पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव फरार हो गए हैं। उन्हें मंगलवार की सुबह सदर थाने में पुलिस के सवालों का जवाब देना था। सवालों की सूची के साथ तैयार पुलिस अधिकारी लगातार तीन घंटे तक योगेंद्र साव का इंतजार करते रहे। अंतत: कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उनके विभिन्न ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी। देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। पुलिस की एक टीम रांची भी रवाना हो गई है। कोर्ट ने योगेंद्र के भाई धीरेंद्र साव और चचेरे भाई पवन साव के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। पुलिस जहां धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है, वहीं सोमवार को गिरफ्तार किए गए पवन को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया।

पवन साव को जेल ले जाता पुिलसकर्मी।

रांची|मंगलवार कीरात 8.10 बजे योगेंद्र साव गो एयरवेज के विमान से दिल्ली चले गए। शाम 7.30 बजे उन्हें एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में देखा गया। सुरक्षा जांच के बाद वे अंदर घुस गए।

दिल्ली उड़े योगेंद्र

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में अप्राथमिक अभियुक्त पवन साव ने राजकुमार गुप्ता के साथ परिचय होने की बात स्वीकार की है। वहीं टाइगर ग्रुप और झारखंड बचाव आंदोलन में संलिप्तता से इनकार किया है। जबकि सीडीआर में राजकुमार गुप्ता और पवन साव के बीच हुई बातचीत की पुष्टि हुई है। जेल जाते वक्त मीडिया के समक्ष पवन ने कहा कि हम ठेकेदारी करते हैं। जेपीसी के विजय नामक व्यक्ति ने हमसे लेवी मांगी थी। पवन ने कहा कि राजकुमार गुप्ता उससे लेवी मांगता था। इसे लेकर ही उससे बातचीत हुई है।

लंबे इंतजार करने के बाद पुलिस ने योगेंद्र साव की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और मीडिया के लोग जब उनके हुडहुडू स्थित आवास पर पहुंचे तो परिवार का एक सदस्य भी वहां नहीं मिला। योगेंद्र साव के सार्वजनिक नंबर वाले मोबाइल फोन भी डायल किया गया, जो बंद पाया गया। योगेंद्र के पैतृक गांव पहरा में भी तलाश की गई। वहां उनके नहीं पहुंचने की जानकारी दी गई।

डीएसपी एचएल रवि ने बताया कि सोमवार को योगेंद्र साव ने खुद उन्हें फोन कर कहा था कि वह पुलिस के सवालों का जवाब देने के लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे स