पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज के लिए किया रवाना

हज के लिए किया रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वाप्रखंड के कल्याणपुर गांव से दो हजयात्री हज के लिए रवाना हुए। रवाना यात्रियों में आस मोहम्मद एवं अब्दुल सबीर शामिल हैं। रवानगी के पूर्व गांव के लोगों द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया।

जुलूस कल्याणपुर से गढ़वा शहर के मदरसा तबलिगुल इस्लाम के प्रांगण में पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने हजयात्रियों से गले मिलकर अपने-अपने लिए दुआ करने की गुजारिश की। इस अवसर पर हजयात्रियों ने कहा कि वे हजयात्रा के दौरान सभी इबादतों को पूरा करने के बाद झारखंड प्रदेश एवं अपने वतन की तरक्की के लिए दुआ करेंगे।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मो साहेब खान, अंजुमन कमेटी के सदर डॉ जियाउद्दीन अंसारी, मो सलीम अंसारी, मो यशमुद्दीन अंसारी, मो शकील अहमद, मो शाहनवाज आलम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल लोग।