पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सितारों से मजबूत होंगे हॉबर्ट हरिकेन

सितारों से मजबूत होंगे हॉबर्ट हरिकेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाहौर ने दर्ज की दूसरी जीत

भास्कर न्यूज नेटवर्क | रायपुर

लाहौरलायंस ने चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 क्रिकेट के अपने आखिरी क्वालिफायर मुकाबले में सदर्न एक्सप्रेस को 55 रनों से हराया। लाहौर ने पहले में खेलते हुए 164 रन बनाए। जवाब में सदर्न की टीम 109 रन ही बना सकी। सदर्न की टीम टूर्नामेंट के अपने तीनों लीग मैच हार गई। लाहौर की ओर से कप्तान मोहम्मद हफीज ने 67 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हफीज को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला। लाहौर की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न एक्सप्रेस शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज एजाज चीमा ने मैच के चौथे ओवर में लगातार दो गेंदों पर कुशल परेरा (8) और धनुष्का (0) को आउट किया। 27 रन पर दो विकेट गिरने के बाद सदर्न एक्सप्रेस की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी और पूरी टीम 18 ओवर में 109 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। कप्तान जेहान मुबारक ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। लाहौर की ओर से तेज गेंदबाज एजाज चीमा ने तीन विकेट लिए जबकि वहाब रियाज और अदनान रसूल को दो-दो विकेट मिले। कप्तान हफीज इमरान अली ने एक-एक विकेट झटके।

अहमद शहजाद

हफीज ने जड़े तीन छक्के

कप्तानमोहम्मद हफीज और सईद नसीम ने पारी को संभाला। मैच के 16वें ओवर में हफीज ने सिकुगा प्रसन्ना के ओवर में लगातार तीन छक्के सहित कुल 25 रन जोड़े। इसी ओवर के बाद लाहौर ने मैच में शानदार वापसी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 9 ओवर में 75 रन जोड़े। नसीम (31 रन, तीन चौके) एक शानदार पारी खेलकर जयमपथी की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद हफीज और उमर अकमल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। हफीज (67 रन, 5 चौके, 4 छक्के) अर्धशतक लगाकर जयर|े की गेंद पर आउट हुए।

टीम में कोई स्टार नहीं लेकिन डॉल्फिंस के हैं हौसले बुलंद

द.अफ्रीकीटीम में डॉल्फिंस में भले ही कोई स्टार खिलाड़ी नहीं है लेकिन उसके हौसले पूरी तरह से बुलंद है। 20 सितंबर को पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे टीम के कप्तान मोर्ने वेन वायक ने कहा कि हम यहां पर सिर्फ जीतने आए हैं। हमारे पास भले ही कोई स्टार खिलाड़ी नहीं है लेकिन टीम संतुलित है। हमारे पास अनुभवी भी है और युवा जोश भी। टीम में चार खिलाड़ी 30 के करीब हैं और दो 18 साल के।