टेंपो-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
लातेहार | एनएच75 पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के डुड़ंगी लाइन होटल के पास मंगलवार की देर शाम लगभग ८:30 बजे एक टेंपो बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में राजद नेता लक्ष्मण यादव के भाई श्यामबिहारी यादव कुनहा भुइयां (दोनों होटवाग) शामिल हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. हरेनचंद महतो ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया है। इस दुर्घटना में श्यामबिहारी यादव का दाहिना कंधा फ्रैक्चर हो गया है, जबकि कुनहा भुइयां का एक पैर टूट गया है। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार होकर लातेहार से होटवाग की ओर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से रहे एक टेंपो ने उन्हें धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक ऑटो छोडक़र भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है।