पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिड डे मील खाने से 40 बच्चे बीमार, कई गंभीर

मिड-डे-मील खाने से 40 बच्चे बीमार, कई गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | जहरीलामिड डे मील खाने से बेंगाबाद प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मानजोरी के 40 बच्चे बीमार पड़ गए। इनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बीमार बच्चों की चार से लेकर दस वर्ष तक है। स्कूल की छुट्टी से पहले बच्चे ज्योंही मध्याह्न भोजन के रूप में दाल-चावल और बंधागोभी-आलू की सब्जी खाकर निकले, आधा घंटा बाद ही उल्टी शुरू हो गई। इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, अस्पताल में इलाजरत बच्चों में आठ वर्षीय मंजू कुमारी ने बताया कि भोजन करने के बाद सभी बच्चे घर चले गए। घर पहुंचते ही बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गया।

खबरें और भी हैं...