घर में लगी आग, एक लाख का नुकसान
घर में लगी आग, एक लाख का नुकसान
लातेहार | सदरथाना क्षेत्र के परसही पंचायत निवासी उदय राम के घर में रविवार की शाम शॉटसर्किट से आग लग गई, इससे आधा से अधिक घर जल गया। अगलगी में घर में रखे मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। आननफानन में मुखिया पति प्रकाश ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। तब दमकल ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। अगलगी में उदय राम को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गृहस्वामी द्वारा बीडीओ से मुआवजे की मांग की गई है।