पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परसही पंचायत सचिवालय भवन का उद्घाटन

परसही पंचायत सचिवालय भवन का उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | सदरप्रखंड के परसही पंचायत सचिवालय भवन का उद्घाटन सोमवार को जिप सदस्य रामदेव सिंह मुखिया प्रमीला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पूर्व पंडित मुरारी पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। इसके बाद समिति के अध्यक्ष मनोज पासवान, सचिव महेश सिंह ने आगंतुक अतिथियों की उपस्थिति में मुखिया प्रमीला देवी को पंचायत भवन की चाबी सौंपी। मौके पर जिप सदस्य रामदेव सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज परसही पंचायत के ग्रामीणों के लिए हर्ष का दिन है। अब यहां कार्यों का निष्पादन हेतु सुचारू रूप से किया जाएगा, जिसका लाभ यहां के ग्रामीण उठाएंगे। मुखिया प्रमीला देवी ने कहा कि पंचायत भवन के मिलने से इस पंचायत के लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब यहां के ग्रामीणों के सभी कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से किया जाएगा। मौके पर राजधनी यादव, प्रकाश कुमार, ग्राम प्रधान समेत दर्जनाधिक ग्रामीण उपस्थित थे।