- Hindi News
- हजारीबाग शहरमें इनामी नक्सली का चिपका पोस्टर
हजारीबाग- शहरमें इनामी नक्सली का चिपका पोस्टर
हजारीबाग शहर के अन्नदा चौक पर देश के इनामी नक्सलियों के पोस्टर चिपकाए गए हैं। यह पोस्टर रविवार की रात में चिपकाया गया। जिसे सोमवार को उखाड़ दिया गया। पोस्टर किसने चिपकाया और उसे किसने हटाया इस जानकारी से हजारीबाग पुलिस इंकार कर रही है। डीएसपी सदर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हमें जानकारी नहीं है। सदर थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि ऐसे में अगर उक्त इनामी उग्रवादी की पहचान भी कोई करता है तो उसे इनाम कौन देगा।