पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान की जांच

ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान की जांच

विशुनपुरा | पतियारीगांव के ग्रामीणों को पीडीएस दुकादार चमेली समूह द्वारा राशन नहीं दिए जाने की शिकायत के आलोक में बीडीओ परवेज के नेतृत्व में मार्केटिंग अफसर ने पीडीएस दुकान की जांच कर गोदाम में रखे 26 बोरा चावल एवं चार बोरा नमक को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है। बीडीओ ने बताया कि वहां के ग्रामीणों ने छह माह से चावल एवं नमक दुकानदार द्वारा नहीं वितरित किए जाने की शिकायत डीसी से की थी। उसी के आलोक में गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई है।

लोकशिक्षा केंद्र के संचालन की समीक्षा

मेराल | लोकशिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी भोला राम की अध्यक्षता में लोक शिक्षा केंद्र के संचालन की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्र का संचालन नहीं करनेवाले प्रेरकों को हटाने तथा नए केद्रों में प्रेरकों के चयन पर विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि करकोमा पंचायत का प्रेरक राजकुमार बाहर चला गया है इसलिए उसके पांच माह के मानदेय की कटौती की जाए। साथ ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में हासनदाग, बाना, ओखरगडा आदि के प्रेरकों को हटाने पर विचार किया गया। बैठक में चंपा देवी, चंद्रवाती देवी, सुरजपति देवी, राजकुमार राम, ब्रहमदेव, काशी राम आदि मौजूद थे।

दसवींके छात्रों को विदाई

मझिआंव | राजकीयमुखदेव प्लस टू हाई स्कूल में दसवीं के सेंटप छात्रों को विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नगीना प्रसाद ने की। मौके पर उपस्थित शिक्षक एवं अभिभावकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा ग्रहण के लिए पूर्ण मनोयोग से पढ़ने की नसीहत दी। समारोह में रविशंकर ओझा, संगीता कुमारी, श्याम सुंदर राम, अजय पांडेय, गौरी शंकर मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

छात्रोंसे प्रवेश पत्र लेने की अपील

मझिआंव | सिवेशरचंद्रवंशी इंटर काॅलेज के प्राचार्य मिथलेश प्रसाद सिंह ने वर्ष 2013-15 के सभी छात्र जिनकी परीक्षा 16 फरवरी से होनी है उन्हें अपना प्रवेश पत्र लेने को कहा है। उन्होने कहा है कि छात्र काॅलेज से प्राप्त सभी प्रकार की रसीद के साथ काॅलेज के कार्यालय से 10 फरवरी से प्रवेश पत्र ले सकते है।