सासाराम- सांढ़ के हमले से वृद्ध की मौत
रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में सांढ़ के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। सेमरी गांव के किसान रामप्रताप सिंह खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचकर फसल चर रहे सांढ़ को भगाने का प्रयास किया, तो साढ़ ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। हमले के बाद घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया, जहां मौत हो गई।