बेगूसराय से 30 किलोग्राम गांजा बरामद
लखीसराय में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
लखीसराय|बड़हिया थानाक्षेत्र के बहदरपुर गांव स्थित एन एच-80 पर बालू से लदे वाहन की सवारी जीप से टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक है।
उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया।
बेगूसराय से 30 किलोग्राम गांजा बरामद
बेगूसराय| जिलेके साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव के निकट से पुलिस ने रविवार को एक वाहन से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि खरहट गांव के निकट वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल को देखकर बोलेरो गाड़ी पर सवार कुछ लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहन की जब तलाशी ली गई तो उसमें छुपाकर रखा गया 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि बरामद गांजा का मूल्य करीब एक लाख 25 हजार रुपए है। पुलिस वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।
निगेटिव न्यूज सेक्शन