पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची से वाराणसी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

रांची से वाराणसी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची से वाराणसी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

लातेहार | रांचीसे वाराणसी जा रही एक बस सोमवार देर शाम शहर के धर्मपुर बाईपास सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। प्रत्क्षदर्शियोंं ने बताया कि मोहल्ला के शिव मंदिर के समीप मोड़ पर चालक ने जैसे ही बस को घुमाया, उसके आगे की पत्ती टूट गई। इससे चलती बस बाईं ओर झुक गई। हालांकि, बस पलटी नहीं और आगे कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। इसके बाद भी ऐसा देख उसमें सवार लोग आनन-फानन में बस की खिड़की से कूदने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रत्क्षदर्शियोंं के अनुसार उस बस में करीब २००-२५० लोग सवार थे। सभी मजदूर तबके के थे। पूछताछ करने पर बताया गया कि सभी रांची से मजदूरी करने वाराणसी जा रहे थे। स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। इस बीच मोहल्ला के युवकों ने मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था कराई। चालक द्वारा बस की टूटी पत्ती बदलवाने के बाद आधी रात में बस गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

घटनाका कई लोगों ने उठाया फायदा : इसघटना का कई लोगों ने फायदा भी उठाया। प्रत्यक्षदर्शी सूत्र ने बताया कि घटना के बाद बस के एजेंट को पकडक़र कई लोगों ने उसे धौंस दिखाया और उससे रुपए ऐंठे। कितने रुपए ऐंठे गए, इसका पता नहीं चल सका। लेकिन, इस घटना के बाद समाज में रहनेवाले कतिपय लोगों के चेहरे जरुर सामने गए।